भारत की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त उछाल, 2025 के अंत तक तक बन जाएगी 5000 अरब की, अमित शाह का दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 06:24 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भारतीय अर्थव्यस्था 2025 के अंत तक 5,000 अरब डॉलर की बन जाएगी। 2014 से 2023 के बीच भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से उठकर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यहां उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण भारत पिछले एक दशक में हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ा है। शाह ने कहा कि दुनिया आज भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। 2014 से 2023 के बीच भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था से उठकर पांचवीं (सबसे बड़ी) अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल के दौरान देश ने पहले कभी इतनी बड़ी छलांग नहीं लगाई। उन्होंने इसका श्रेय मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अपने लक्ष्य को वास्तविकता में बदलने की उनकी क्षमता को दिया।

Indian Economy tremendous boom, Amit Shah

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है।

शाह ने कहा कि मोदी जलवायु परिवर्तन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, वह आतंकवाद मुक्त दुनिया के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान की अगुवाई करने के अलावा अपने ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के जरिये दुनिया की धीमी होती जीडीपी को गति देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जी-20 दिल्ली घोषणापत्र कूटनीतिक मोर्चे पर भारत की बड़ी उपलब्धि है, जिसे दुनिया आने वाले दशकों तक याद रखेगी। शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है और इस दौरान देशभर में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

End of Feed