चीन-पाक के खतरे के बीच भारत फिर बनाएगा माइनस्वीपर जहाज, खर्च होंगे 44000 करोड़ रुपये

इस योजना को अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी के बाद भारतीय शिपयार्ड्स से जहाज बनाने के लिए टेंडर मांगे जाएंगे।

Minesweeper Ships: भारत ने समुद्र में बारूदी सुरंगें ढूंढने और नष्ट करने वाले खास जहाजों (माइनस्वीपर) को फिर से बनाने का फैसला किया है। इस काम पर लगभग ₹44,000 करोड़ खर्च होंगे। कुल 12 माइनस्वीपर जहाज भारत में ही बनाए जाएंगे। ये जहाज दुश्मनों द्वारा समुद्र में छुपाकर रखी गई माइन्स (बारूदी सुरंगें) का पता लगाते हैं और उन्हें नष्ट करते हैं, ताकि बंदरगाहों और व्यापारिक जहाजों को कोई नुकसान न हो। फिलहाल भारत के पास ऐसा कोई जहाज नहीं है, क्योंकि पुराने माइनस्वीपर कई साल पहले रिटायर कर दिए गए थे।

Navy Indian

भारत बनाएगा माइनस्वीपर जहाज (प्रतीकात्मक तस्वीर )

रक्षा खरीद परिषद में रखा जाएगा प्रस्ताव

इस योजना को अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद के सामने मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी के बाद भारतीय शिपयार्ड्स से जहाज बनाने के लिए टेंडर मांगे जाएंगे। यह फैसला चीन और पाकिस्तान की बढ़ती समुद्री गतिविधियों के बीच भारत की नौसेना को मजबूत करने के लिए लिया गया है।

End of Feed