पंजाब में अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर सियासी बवाल, BJP-कांग्रेस के निशाने पर AAP

Ambedkar statue vandalised in Amritsar : सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना की निंदा की और कहा कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों AAP को कठघरे में सवाल खड़े कर रही हैं।

Ambedkar statue vandalised in Amritsar : पंजाब के अमृतसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने पर सियासी घमासान मच गया है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमलावर हैं। इस बीच, सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना की निंदा की और कहा कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने पर भाजपा और कांग्रेस दोनों AAP को कठघरे में सवाल खड़े कर रही हैं।

Ambedkar statue vandalised

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने AAP पर दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया।

प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मांगें केजरीवाल

AAP पर हमला बोलते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'कल यानी रविवार को देश अपने 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा था। हमने देखा कि अमृतसर में कैसे डॉ. बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़कर उसे नुकसान पहुंचाया गया। एक व्यक्ति प्रतिमा पर चढ़ गया और उसे तोड़ दिया। जब यह घटना हो रही थी तो न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने ही इसे रोकने की कोशिश की। चूंकि, यह घटना एक पुलिस स्टेशन के सामने हुई तो यह कानून एवं व्यवस्था का मुद्दा है। केजरीवाल और AAP द्वारा दलितों के अपमान की यह पहली घटना नहीं है। केजरीवाल को अमृतसर जाना चाहिए और प्रतिमा के सामने खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए।'

End of Feed