Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के भक्तों को PM मोदी की खास चिट्ठी, श्रद्धालुओं से की 5 अहम संकल्प लेने की अपील

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे भारत की आस्था, संस्कृति और 'विविधता में एकता' का प्रतीक बताया। उन्होंने यात्रियों से पांच संकल्प लेने की अपील की, जिनमें स्वच्छता, सुरक्षा नियमों का पालन, 'वोकल फॉर लोकल' को बढ़ावा, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ना और 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना शामिल है।

Amarnath Yatra: पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के श्रद्धालुओं के नाम पर खास पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति एकता का भी प्रतीक है। पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा करने, पर्यावरण की रक्षा करने और स्थानीय लोगों का सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने श्रद्धालुओं से पांच संकल्प लेने का आग्रह किया है, यात्रा के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण का सेवा भी हो सके।

pm modi

अमरनाथ यात्रा शुरू होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं। AI IMAGE

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रथम पूजा के साथ ही बाबा अमरनाथ के दर्शन का पावन क्रम शुरू हो जाता है और देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ धाम की यात्रा आध्यात्मिक ऊर्जा देने के साथ-साथ भारत की विविधता में एकता की भावना को भी मजबूत करती है। अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और परंपराओं से जुड़े लोग एक ही आस्था के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। प्रधानमंत्री ने यात्रा के सफल संचालन के लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ, चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के योगदान की भी सराहना की।

End of Feed