पहलगाम हमले में भी अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन बना आतंकियों का मददगार, इसी से हुई थी हमले की जगह की पहचान! दिखा देता है चप्पे-चप्पे की तस्वीर

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान हमलावरों ने अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन का सहारा लेकर लोकेशन तक पहुंचे थे। अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन के जरिए ही हमले के बाद सुरक्षित वहां से भागने में कामयाब भी रहे।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में भी आतंकियों को रास्ता अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन ने दिखाया था। अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन के जरिए ही आतंकियों ने हमले वाली जगह की पहचान की थी और हमले के बाद भी इसी के सहारे वहां से भाग निकले थे। अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन जम्मू कश्मीर के कोने-कोने की तस्वीर दिखा देता है। खुफिया सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के मुताबिक पहलगाम के जंगलों में आतंकवादियों ने टूरिस्ट स्पॉट तक पहुंचने के लिए अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया था।

Alpine Quest app

पहलगाम हमले में भी अल्पाइन क्वेस्ट एप्लिकेशन बना आतंकियों का मददगार (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

End of Feed