महिला की मौत की खबर मिलने के बावजूद थिएटर से बाहर नहीं गए अल्लू अर्जुन, हैदराबाद पुलिस का दावा

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने अल्लू अर्जुन के मैनेजर को महिला की मौत के बारे में बताया और कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर है, लेकिन उन्हें अभिनेता से मिलने नहीं दिया गया।

Allu Arjun Theatre Stampede Case: तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन चार दिसंबर को पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मचने के बाद कहे जाने के बावजूद सिनेमा घर से बाहर नहीं गए। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह दावा किया। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सी.वी आनंद ने संवाददाता सम्मेलन में पुलिस द्वारा बनाया गया एक वीडियो दिखाया, जिसमें भगदड़ के समय की स्थिति दिखाई दे रही है।

Allu Arjun

अल्लू अर्जुन

पुलिस ने जारी किया वीडियो

यह वीडियो न्यूज़ चैनलों और मोबाइल क्लिप की फुटेज को एकत्रित करके बनाया गया था। इससे पता चलता है कि अभिनेता आधी रात तक सिनेमा घर में रहे। आनंद ने वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि मीडिया अपने निष्कर्ष निकाल सकता है। पुलिस के एक अधिकारी ने चार दिसंबर की रात को हुई घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने और अन्य पुलिस अधिकारियों ने अल्लू अर्जुन के मैनेजर को महिला की मौत के बारे में बताया और कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें अभिनेता से मिलने नहीं दिया गया।

End of Feed