Sambhal News: संभल में 24 नवम्बर को भड़की हिंसा के मामले में 22 जनवरी को इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई

Sambhal Violence: यूपी के संभल में 24 नवम्बर को भड़की हिंसा के मामले में 22 जनवरी को इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई होगी।

Sambhal Violence: संभल में 24 नवम्बर को भड़की हिंसा के मामले में 22 जनवरी को इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई होनी है, बता दें कि हिंसा के दौरान मारे गए बिलाल के भाई सलमान की तरह से याचिका लगाई गई है, संभल के हयातनगर के रहने वाले बिलाल की मौत 24 नवम्बर को हिंसा में हुई गोली बारी में हो गई थी।

Sambhal riots 2024

संभल हिंसा (फाइल फोटो)

बिलाल के परिवार वालों ने पुलिस पर फायरिंग का आरोप लगाया था, हालांकि सम्भल पुलिस इससे पहले इनकार कर चुकी है। संभल पुलिस ने तीन दिन पहले मुल्ला अफरोज की गिरफ्तारी करके दावा किया है कि उसने ही हिंसा के दौरान गोली चलाई थी जिसमें बिलाल और अयान की मौत हो गई थी

End of Feed