Vande Bharat Express: देश में फैल रहा वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल, जानिए कौन सी सबसे तेज और कितना है किराया

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 10, 2023, 11:03 AM IST

वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है और इसमें शताब्दी ट्रेन जैसे कोच हैं लेकिन सुविधाएं उससे बेहतर हैं। जानिए देश में कितनी वंदे भारत चल रही है और इनका किराया कितना है।

Vande Bharat Express Trains: भारतीय रेलवे ने 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत की पहली स्वदेशी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस चार साल पहले लॉन्च की थी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर हरी झंडी दिखाई गई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति तक चल सकती है और इसमें शताब्दी ट्रेन जैसे कोच हैं लेकिन सुविधाएं उससे बेहतर हैं। आपको बता रहे हैं देश में कितनी वदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं और क्या है इनका रूट।

Vande Bharat Express

देश में कितनी वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं और क्या है इनका रूट

1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस

रूट: ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलती है और कानपुर और इलाहाबाद में रुकती है। ट्रेन आठ घंटे में 771 किमी की दूरी तय करती है। ट्रेन सोमवार और गुरुवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। यह नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है और वाराणसी से 3 बजे चलती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। एसी चेयर कार का किराया 1,805 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का 3,355 रुपये है। यह सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन है।

End of Feed