'सभी सेक्युलर ताकतों को मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाना होगा' खम्मम रैली में बोले के. चंद्रशेखर राव

  • Authored by: अमित कुमार
  • Updated Jan 18, 2023, 10:35 PM IST

इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सीपीआई नेता डी राजा उपस्थित थे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को खम्मम में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए देश की जनता को आगाह किया कि हमें धार्मिक उन्माद से बचना होगा। देश भर में सभी सेक्यूलर ताकतों को मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। बीआरएस के सत्ता में आने पर देशभर के किसानों को फ्री बिजली दिया जाएगा। प्रत्येक घर में शुद्ध पेय जल सुविधा दी जाएगी। इसके बाद देश में रायतुबंधु योजना लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को दस हजार रूपए प्रति एकड़ प्रति वर्ष फ्री सहायता राशि दिया जाएगा।

Khammam rally

खम्मम में आयोजित विशाल रैली में जुटे दिग्गज

केसीआर ने कहा कि केन्द्र में सत्ता परिवर्तन होने पर अग्निपथ भर्ती योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। साथ ही देश में प्रत्येक वर्ष पचीस लाख परिवार को दलित बंधु सुविधा दी जाएगी। इस योजना में दलित युवा को दस लाख रूपए स्वरोजगार के लिए दिया जाएगा, साथ ही कोई राशि सरकार को नहीं लौटाना होगा।

End of Feed