देश

Operation Sindoor: रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर सभी दलों ने सरकार और सेना का किया समर्थन

All Party Meeting on Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद केंद्र सरकार ने 8 मई को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई इसमें इस अहम ऑपरेशन के बारे में राजनीतिक दलों को जानकारी दी गई।

Image

ऑपरेशन सिंदूर पर ऑल पार्टी मीटिंग

All party meeting on Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्र ने 8 मई यानी गुरुवार को आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई के बारे में राजनीतिक दलों को जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ( Operation Sindoor ) के तहत भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए और गिनती अभी भी जारी है सरकार ने यह भी बताया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है, जिससे सटीक संख्या बताना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, सरकार ने कहा कि जब तक पाकिस्तान कोई भड़काऊ कार्रवाई नहीं करता, तब तक भारत अपनी ओर से कोई कार्रवाई नहीं करेगा।

बताते हैं कि सभी दलों ने सरकार और सेना का समर्थन किया सभी दलों ने ये कहा की जो भी कदम सरकार उठाएगी हम सबका समर्थन रहेगा

राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर किसी पार्टी या सदस्य को कुछ जानकारी चाहिए या ऑब्जरवेशन है तो आप पूछ सकते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपेरशन के बारे में कल सेना की तरफ से जानकारी दे दी गई है। बहुत संवेदनशील मामला है इसलिए कुछ संवेदनशाली जानकारियों के बारे में अभी बताना उचित भी नही है। राजनाथ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ongoing प्रोसेस है ऐसे में हर जानकारी साझा नही किया जा सकता।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि ये अच्छा है कि सरकार ने हम सबको भरोसे में लिया। पहले भी भरोसा में लिया और अभी भी लिया इसका हम समर्थन करते है।राहुल ने कहा कि हमारा पूरा समर्थन है बैठक में खड़गे ने पीएम मोदी के नहीं रहने का सवाल उठाया।

गौर हो कि 7 मई को सटीक हमले किए गए जो रात 1:05 बजे से 1:30 बजे के बीच केवल 25 मिनट तक चले...बता दें कि यह ऑपरेशन जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद किया गया, जिसमें बैसरन घाटी में 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक सहित 26 लोग मारे गए थे।

राष्ट्रपति मुर्मु को पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की दी थी जानकारी

इससे पहले 7 मई यानी बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की और उन्हें सशस्त्र बलों द्वारा किए गए सैन्य अभियान के बारे में औपचारिक रूप से जानकारी दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article