देश

AMU Bomb Threat: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, मिला धमकी भरा ईमेल

AMU bomb threat: धमकी भरे ई-मेल में एक यूपीआई आईडी दी गई थी, जिस पर पैसे की मांग की गई थी। पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत एक्शन लिया।

Image

धमकी भरे ई-मेल में एक यूपीआई आईडी दी गई थी (फाइल फोटो)

Aligarh Muslim University bomb threat: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को 9 जनवरी यानी गुरुवार को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल में दो लाख रुपये की फिरौती की मांग भी की गई है। इस ईमेल के मिलने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया, मामले की सूचना जिला प्रशासन और पुलिस को दी गई।

मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी अभय कुमार पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एएमयू के आधिकारिक ईमेल अकाउंट पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया है, जिसमें बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है और दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि मेल में जो यूपीआई आईडी दी गई है, उसे साइबर क्राइम टीम के पास भेज दिया गया है, ताकि मामले की गहन जांच की जा सके।घटना के बाद यूनिवर्सिटी के विभिन्न स्थानों पर बम स्क्वाड और एटीएस की टीमों को भेजकर चेकिंग शुरू कर दी। इसके अलावा, पुलिस बल भी घटनास्थल पर मौजूद रहा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से यूनिवर्सिटी के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दी गई। मेल मिलने के बाद तुरंत जिला प्रशासन और पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में व्यापक सुरक्षा जांच की गई और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन दोनों ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। यूनिवर्सिटी परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और जांच जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article