झारखंड ट्रेन हादसे और वायनाड भूस्खलन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सरकार पर तंज, कह दी ये बड़ी बात

Akhilesh Yadav: झारखंड ट्रेन हादसे और वायनाड भूस्खलन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र को लताड़े हुए कहा कि लगता ये है कि सरकार हर चीज में रिकॉर्ड बनाना चाहती है अभी कुछ दिन पहले पेपर लीक रिकॉर्ड चल रहा था लगता है उसी तरह ट्रेन दुर्घटना का भी रिकॉर्ड बनने जा रहा है।

दिल्ली: झारखंड में हुए ट्रेन हादसे और केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने झारखंड ट्रेन हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि लगता ये है कि सरकार हर चीज में रिकॉर्ड बनाना चाहती है अभी कुछ दिन पहले पेपर लीक रिकॉर्ड चल रहा था लगता है उसी तरह ट्रेन दुर्घटना का भी रिकॉर्ड बनने जा रहा है। उनके पास इतना बड़ा बजट है फिर भी दुर्घटना क्यों हो रही हैं? लोगों को सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं...आज की घटना में जिन लोगों की जान गई उनके लिए सरकार कुछ करें और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उस के लिए कोई पुख्ता इंतजाम करें। वहीं वायनाड में हुए भूस्खलन पर अखिलेश यादव ने कहा कि आज वहां अगर भूस्खलन हुआ है तो कुछ दिन पहले उत्तराखंड में भूस्खलन बड़े पैमाने पर हुए थे और लगातार होते रहे हैं...सरकार इस तरह की घटना के लिए क्या कर रही है उनको जवाब देना चाहिए।

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना

बता दें, झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में मंगलवार को तड़के चार बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। राजखरसावां-बडाबांबो स्टेशन के बीच हावड़ा से चलकर मुंबई जाने वाली 12810 मुंबई मेल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में अब तक दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 100 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं।

End of Feed