Parliament: 'वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए भी हो'; सपा सुप्रीमो ने 'दरारवादी' कह कसा सरकार पर तंज

सपा सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम् कोई दिखावा, या राजनीति का विषय नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि वंदे मातरम् सत्तापक्ष का बनवाया हुआ है। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग जो अब राष्ट्रवाद की बातें ज़ोर-शोर से करते हैं, उन्होंने आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों के लिए मुखबिरी का काम किया था।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को संसद में बोलते हुए सत्तारूढ़ भाजपा की कड़ी आलोचना की। संसद में 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ गाने के लिए नहीं, बल्कि निभाने के लिए भी होना चाहिए, लेकिन आज के 'दरारवादी’ लोग इसी के जरिये देश को तोड़ना चाहते हैं।

akhilesh yadav

लोकसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

अखिलेश यादव बोले- अंग्रेज इस गीत से घबरा गए थे

सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा- जिस समय कलकत्ता के कांग्रेस अधिवेशन में रबिंद्र नाथ टैगोर जी ने ये गीत गाया लोगों के बीच तक ये गीत पहुंचा। ये नारा लोगों को जोड़ने का काम करता है। हमारा कोई भी स्वदेशी आंदोलन होता है, हम इसी नारे के साथ चले। आजादी के समय इस नारे से अंग्रेज घबराने लगे, वे लोगों पर देशद्रोह का कानून लगाने लगे। बच्चे ये गीत गाने लगे, तब भी अंग्रेजो ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। तब अंग्रेजों ने इसे बैन कर दिया, लेकिन हमारे क्रातिकारी माने नहीं, और इसे आगे बढ़ाते रहे। हमारे सत्तापक्ष के लोग हर चीज को अपना बना लेना चाहते हैं। बंकिम जी ने इतना महान गीत हमें दिया है।

End of Feed