Rani Laxmibai Award: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीतकर सत्ता में आती है तो 'यश भारती' और 'रानी लक्ष्मीबाई' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फिर से शुरू किये जाएंगे।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन पुरस्कारों को बंद कर दिया था।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो: PTI)
खेल, कला और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले इन पुरस्कारों के साथ नकद मानदेय प्रदान किया जाता था।सभी क्षेत्रों के प्रतिभावानों को मान्यता देने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, अखिलेश ने कहा, 'चाहे वे उत्तर प्रदेश में रहते हों या कहीं और, योग्य व्यक्तियों को इन पुनः स्थापित पुरस्कारों के माध्यम से सपा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।'
यहां पार्टी कार्यालय में यादव ने सपा में कई नए सदस्यों का स्वागत किया, जिनमें सोशल मीडिया पर छाए फिटनेस प्रेमी राजा यादव भी शामिल हैं। राजा यादव को उनके वायरल फिटनेस और स्टंट वीडियो के लिए 'बिहारी टार्ज़न' के नाम से जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर राजा यादव के 36 लाख से ज़्यादा 'फॉलोअर्स' हैं।
