उत्तर प्रदेश के एमएलसी (MLC) चुनाव नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा और सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा सियासी तंज कसा है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'X' पर केशव प्रसाद मौर्य का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'दरअसल पीडीए (PDA) की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जा
अखिलेश यादव और केशव मौर्य (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान जिसमें मौर्य ने सपा के PDA फॉर्मूले पर हमला बोला था उसपर पर पलटवार करते हुए ये तंज कसा। कहा कि सपा के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन की इस जीत से मौर्य भी मन ही मन खुश दिख रहे हैं।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: MLC चुनाव: बैलेट पेपर से मतदान, फिर भी कांग्रेस का स्कोर शून्य, खरगे के गृह जिले में भी हारी पार्टी
'घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है'
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- 'दरअसल पीडीए की जीत पर ये भी अंदर-ही-अंदर खुश हैं, घर छोड़ देने से कोई पराया नहीं हो जाता है।अगर षडयंत्रकारी भाजपाइयों ने गोरखपुर में घोड़े की ढाई चाल न चली होती तो वहां भी बनारसवाला हाल होता। कुल मिलाकर तो गोरखपुर भी भाजपा नैतिक रूप से हार ही गई है।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: बिहार MLC चुनाव: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद बदला समीकरण
'प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया'
अखिलेश यादव ने कहा कि बनारस के अंतिम नतीजे आने तक हमारी अपने सभी कार्यकर्ताओं से ये अपील है कि : जब तक हाथ में जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं। एमएलसी चुनावों ने भाजपा का बोरिया बिस्तर बांध दिया है। घोर बेईमानी और प्रशासनिक हेराफेरी के बावजूद भी भाजपा की दुर्गति कोई नहीं रोक पाया। जिन भ्रष्ट अधिकारियों ने भाजपा की चाकरी की है, उन सबको पीडीए सरकार आने पर जनता के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
