अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा, सपा से मिले हुए हैं योगी सरकार के ये मंत्री, मैनपुरी चुनाव में की मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2023, 12:59 AM IST

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पिछले साल दिसंबर में हुए मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में सपा को मिली जीत में अंदर ही अंदर पार्टी की मदद की थी।

समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को दावा किया कि राज्‍य की मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पिछले साल हुए लोकसभा उपचुनाव में सपा की मदद की थी।मंत्री ने सपा मुखिया के इस दावे को उनकी बौखलाहट करार देते हुए कहा है कि हाल में हुए सहकारी समितियों के चुनाव में सपा को मिली करारी हार की वजह से यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

AKHILESH YADAV

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

यादव ने संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कहा, 'पर्यटन मंत्री कब किसी दूसरे के साथ पर्यटन कर लेंगे, यह आपको पता ही नहीं है। पहले भी वह पर्यटन कर चुके हैं।' उन्होंने कहा, 'मैनपुरी (लोकसभा) उपचुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी को जिताया। वह (पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह) अंदर ही अंदर समाजवादी पार्टी से मिले थे।'

End of Feed