आकाश आनंद के तेवर पड़े ढीले, मायावती से माफी मांग बोले - ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा

एक समय मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बाद मायावती के साथ आकाश आनंद के रिश्ते बिगड़ने लगे और मायावती उन्हें दंडित करने लगी। आकाश आनंद पर कई बार गाज गिरी और कई बार पद मिले।

बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद के तेवर अब ढीले पड़ते दिख रहे हैं। मायावती ने आकाश आनंद को कुछ दिन पहले ही पार्टी से निकाल दिया था और आकाश आनंद के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे, तब आकाश आनंद ने भी सख्त तेवर दिखाए थे, अब आकाश आनंद ने अपनी बुआ मायावती से माफी मांगते हुए पार्टी में शामिल करने का अनुरोध किया है।

End of Feed