महाराष्ट्र में होगा 'खेला'? बोले अजीत पवार- NCP अभी भी सीएम पोस्ट पर दावा ठोक सकती है

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 21, 2023, 11:49 PM IST

अजीत पवार ने दावा किया कि उन्होंने जून 2022 में शिवसेना में बगावत से पहले ही सुना था कि मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाखुश हैं और उनके दिमाग में कुछ चल रहा है। विधानसभा में विपक्ष ने नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह ‘100 फीसदी’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।

महाराष्ट्र में राजनीति कभी भी करवट बदल सकती है। जिस एनसीपी के मुखिया शरद पवार के भरोसे कांग्रेस 2024 में सत्ता वापसी की रणनीति तैयार कर रही है, कहीं वहीं शरद पवार, कांग्रेस का का साथ न छोड़ दें। शरद पवार के भतीजे अजीत पवार को लेकर अटकलें लगती रही हैं कि वो बीजेपी के साथ जा सकते हैं। अब अजीत पवार ने ऐसी बात कह दी है जिससे इन अटकलों को और बल मिल सकता है।

ajit pawar, ncp, maharashtra

एनसीपी नेता अजीत पवार के बीजेपी के साथ जाने की लगती रही हैं अटकलें

'सीएम भी बनेंगे अजीत पवार'

अजीत पवार ने कहा कि एनसीपी कभी भी महाराष्ट्र के सीएम पोस्ट पर अपना दावा ठोक सकती है। पीटीआई के अनुसार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 2024 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव का इंतजार किए बगैर ‘अभी भी’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर दावा कर सकती है। विधानसभा में विपक्ष ने नेता ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह ‘100 फीसदी’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनेंगे।

End of Feed