शरद पवार ने माना, सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे ने किया हमारा नुकसान, अजित पवार पर कही ये बात

शरद पवार ने कहा, यह हमारे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहै। यह लोगों द्वारा दिया गया निर्णय है। मुझे इस बात से सहमत होना चाहिए कि अजित पवार को हमसे अधिक सीटें मिली हैं, लेकिन महाराष्ट्र जानता है कि एनसीपी की नींव किसने रखी है।

Sharad Pawar: एनसीपी संस्थापक शरद पवार ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम अप्रत्याशित हैं और कहा कि यह लोगों का जनादेश है। विधानसभा चुनावों में एमवीए की हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में एनसीपी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने स्वीकार किया कि उनके भतीजे अजित पवार ने 288 विधानसभा सीटों में से 41 सीटें जीतीं और कहा कि हर कोई जानता है कि एनसीपी की स्थापना किसने की थी।

Sharad Pawar

शरद पवार

महाराष्ट्र जानता है कि एनसीपी की नींव किसने रखी

शरद पवार ने कहा, यह हमारे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहै। यह लोगों द्वारा दिया गया निर्णय है। मुझे इस बात से सहमत होना चाहिए कि अजित पवार को हमसे अधिक सीटें मिली हैं, लेकिन महाराष्ट्र जानता है कि एनसीपी की नींव किसने रखी है। बता दें कि शरद पवार का एनसीपी गुट केवल 10 सीटें ही जीत सका, जो कि 1999 में पार्टी (तब अविभाजित) की स्थापना के बाद से उसका सबसे खराब प्रदर्शन है। पिछले साल जुलाई में एनसीपी विभाजित हो गई थी जब अजित पवार और उनके प्रति वफादार विधायकों के एक समूह ने शरद पवार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना सरकार से हाथ मिला लिया। अजित पवार बाद में उप मुख्यमंत्री बने थे।

End of Feed