कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की निगरानी के लिए समिति की गठित; अजय माकन को सौंपी जिम्मेदारी

MGNREGA Bachao Sangram: कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की देखरेख और निगरानी के लिए रविवार को एक समन्वय समिति गठित की। कांग्रेस का 10 जनवरी से 45 दिनों को 'मनरेगा बचाओ संग्राम' शुरू हो रहा है। इस समिति में अजय माकन के अलावा वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, संदीप दीक्षित सहित अन्य शामिल हैं।

MGNREGA Bachao Sangram: कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की देखरेख और निगरानी के लिए रविवार को एक समन्वय समिति गठित की। कांग्रेस का 10 जनवरी से 45 दिनों को 'मनरेगा बचाओ संग्राम' शुरू हो रहा है और अजय माकन को इसका संयोजक नियुक्त किया गया है।

ajay maken

कांग्रेस नेता अजय माकन (फोटो साभार: @ajaymaken)

समन्वय समिति में कौन-कौन है शामिल?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम' के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी , मार्गदर्शन और समीक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से एक समन्वय समिति गठित की है।''

समिति में अजय माकन के अलावा वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, संदीप दीक्षित, उदित राज और प्रियांक खरगे को शामिल किया गया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डी. अनुसूया सीताक्का, दीपिका पांडे सिंह, सुनील पंवार और मनीष शर्मा को भी पैनल में शामिल किया है।

End of Feed