AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, 10 हजार के बॉन्ड से जुड़े नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज

Delhi Protest: आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा को शुक्रवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

Delhi Protest: दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है। नेहा बोरा ने स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें 10,000 रुपये का बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। याचिका का विरोध करते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा था कि नेहा बोरा की याचिका मेंटेनेबल नहीं है।

Neha Bora

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा

कोर्ट में 3 घंटे चली बहस

बीते दिनों न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने नेहा बोरा के वकील और पुलिस की दलीलें लगभग तीन घंटे तक सुनने के बाद, याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा था। नेहा बोरा ने गुरुवार को हाई कोर्ट में दलील दी कि नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। बहस के दौरान, बोरा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन की मांग करने में कुछ भी गलत नहीं है।

End of Feed