AISA का आह्वान, आज पूरे भारत में प्रोटेस्ट की तैयारी...JNU से गिरफ्तार छात्रों के विरोध में प्रदर्शन

AISA calls for protests across India: अखिल भारतीय छात्र संघ पूरे भारत में प्रोटेस्ट डे मनाएगा। JNU में हुए प्रोटेस्ट में गिरफ्तार लेफ्ट के 14 छात्रों के विरोध में AISA विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है।

JNU Students Arrest Case: AISA (अखिल भारतीय छात्र संघ, All India Students' Association) ने आज पूरे भारत में प्रोटेस्ट का आह्वान किया है। इसको लेकर तैयारी की गई है। JNU में हुए प्रोटेस्ट में गिरफ्तार लेफ्ट के 14 छात्रों के विरोध में AISA विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। इस मामले पर देश भर के तमाम छात्र संगठनों से बातचीत की जा रही है। बताया गया कि पूरे भारत में AISA के तरफ से प्रोटेस्ट डे मनाया जाएगा।

student

(प्रतीकात्मक फोटो- पुरानी)

JNU के सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को मिली जमानत

बीते दिन पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU के सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को जमानत दे दी। पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू (JNU) प्रदर्शन मामले में आरोपियों की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि सभी आरोपी अदालत में मौजूद हैं और वे जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने अदालत को आश्वासन देने की पेशकश की कि आरोपी जांच में पूरा सहयोग करेंगे। एक अन्य वकील ने शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार से जुड़े एक न्यायिक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है।

End of Feed