Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक! नौ आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद

भारत ने बुधवार की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और POK के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से जारी एक प्रेस रिलीज में इस एयर स्ट्राइक की जानकारी दी। जिसमे ये भी बताया गया था कि भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के आंतकी ठिकानों पर बहुत सधे तरीके से टार्गेट किया है।

भारत ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया है।

operation sindoor

पाकिस्तान पर सेना मे की एयर स्ट्राइक

रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है कि नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इसमें किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है। ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

End of Feed