'मैंने फ्यूल नहीं कट किया...' अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच हुई आखिरी बातचीत का AAIB की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद इंजन के ईंधन स्विच रन से कटऑफ पर चले गए। 15 पन्नों की यह रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा शनिवार तड़के प्रकाशित की गई, जो इस दुर्घटना की जांच कर रहा है। कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में एक पायलट दूसरे से पूछता सुनाई दिया कि तुमने विमान का ईंधन स्विच क्यों काट दिया? दूसरे पायलट ने जवाब दिया कि उसने ऐसा नहीं किया।

Air India Crash Report: भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। बता दें कि इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई थी। लंदन गैटविक जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI171, अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Air India Crash Report

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से पहले पायलटों के बीच हुई थी ये बात

ईंधन की आपूर्ति बंद होने के कारण हुआ था ये हादसा

एएआईबी की 15 पन्नों की रिपोर्ट में दुर्घटना से पहले की प्रमुख तकनीकी घटनाओं और कॉकपिट में हुई बातचीत का विवरण है। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया बोइंग 787 विमान में सवार एक पायलट को यह पूछते हुए सुना जा सकता है कि आपने (ईंधन) क्यों बंद कर दिया? एएआईबी द्वारा जारी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे पायलट ने जवाब दिया मैंने ऐसा नहीं किया। रिपोर्ट से पता चलता है कि इंजन 1 और इंजन 2, दोनों के ईंधन कटऑफ स्विच एक सेकंड के अंतराल में RUN से CUTOFF में बदल गए, जिससे ईंधन की आपूर्ति बंद हो गई जिसके कारण ये हादसा हुआ।

End of Feed