देश

Air India के पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर छोड़ दिया विमान, बेहाल यात्री 9 घंटे तक फंसे रहे

Jaipur Airport Flight Delay: पेरिस से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की जिस उड़ान को घने कोहरे की वजह से जयपुर डाइवर्ट किया गया था,उसके यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर काफी दिक्कतों पेश आईं।

Image

Air India के पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर छोड़ दिया विमान

Jaipur Airport Flight Delay: पेरिस से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार को अलग ही मामला देखने को मिला, पेरिस से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में पायलट ने जयपुर एयरपोर्ट पर विमान छोड़ दिया और ड्यूटी ऑवर्स खत्म होने की बात कहते हुए विमान छोड़ दिया और चले गए।

इस घटना के सामने आने की वजह से 180 से ज्यादा यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर 9 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा फिर उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया।

बताया गया कि पहले तो वे लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट पर खड़े विमान में पांच घंटे तक फंसे रहे। बाद में जब वे विमान से बाहर निकले तो उनके लिए अलग से विमान की व्यवस्था करने के बजाय एअर इंडिया ने यात्रियों को बस से नई दिल्ली की दूरी तय करने का विकल्प दिया, जानकारी के अनुसार इस उड़ान में करीब 180 यात्री सवार थे।

यात्रियों ने इस घटना को लेकर एयर इंडिया के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई और इसे अपनी यात्रा का एक बेहद खराब अनुभव बताया।हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से यात्रियों के खाने पीने की व्यवस्था की गई। लेकिन कोई अतिरिक्त उड़ान नहीं मिलने के कारण यात्री फंसे रह गए बाद में बस से सभी को दिल्ली भेजा गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article