बिजनेस

Air India: विस्तारा से विलय के बाद एयर इंडिया में 3195 करोड़ रुपये निवेश करेगी सिंगापुर एयरलाइंस

Singapore Airlines investment in Air India: विस्तारा एयरलाइन, टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइन का ज्वाइंट वेंचर था। एयरलाइन ने ऑपरेशन की शुरुआत जनवरी 2015 में की थी। इसमें सिंगापुर एयरलाइन की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत और बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की थी।

Image

विस्तारा से विलय के बाद एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस निवेश करेगी।

Photo : iStock

Singapore Airlines investment in Air India: विस्तारा से विलय के बाद एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस 3,195 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। टाटा ग्रुप की दोनों एयरलाइन एयर इंडिया और विस्तारा का विलय सोमवार से लागू हो जाएगा। एयर इंडिया और विस्तारा के विलय का ऐलान 29 नवंबर, 2022 को किया गया था। विलय के बाद एयर इंडिया में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25.1 प्रतिशत होगी।

विस्तारा एयरलाइन, टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइन का ज्वाइंट वेंचर था। एयरलाइन ने ऑपरेशन की शुरुआत जनवरी 2015 में की थी। इसमें सिंगापुर एयरलाइन की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत और बाकी 51 प्रतिशत हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की थी।

विलय समझौते के तहत, सिंगापुर एयरलाइन विस्तारा में अपनी 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ-साथ संयुक्त इकाई में 25.1 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 2,058.5 करोड़ रुपये नकद योगदान देगी। विलय के बाद टाटा द्वारा एयर इंडिया में डाली गई फंडिंग के आधार पर सिंगापुर एयरलाइन की ओर से 3,194.5 करोड़ रुपये अतिरिक्त निवेश की उम्मीद है।

हाल ही में, एयर इंडिया और सिंगापुर एयरलाइन ने अपने कोडशेयर समझौते का महत्वपूर्ण विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की है, जिसके तहत उनके नेटवर्क में 11 भारतीय शहर और 40 अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्य शामिल होंगे। इस विलय के बाद एयर इंडिया देश का एकमात्र फुल सर्विस कैरियर होगा।

फुल सर्विस कैरियर में यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सेवाएं मिलती है। जैसे टिकट के दामों में ही खाने की कीमत भी शामिल होती है। इस प्रकार की एयरलाइन के पास कई प्रकार के विमान होते हैं और इनका फोकस बड़े नेटवर्क बनाने पर होता है। वहीं, लो-कॉस्ट या बजट एयरलाइन विशेष रूट्स पर ही चलती है। इनका फोकस कम लागत में हवाई सफर उपलब्ध कराना होता है। ज्यादातर बजट एयरलाइन के पास केवल एक ही प्रकार के विमान होते हैं।

--आईएएनएस इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article