Air India flight : एयर इंडिया की अमेरिका-दिल्ली फ्लाइट की स्वीडन के स्टॉकहोम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान संख्या (AI106) को नीचे उतारना पड़ा। विमान में करीब 300 यात्री सवार हैं। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान के उतरने के बाद एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां देखी गईं।
एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग।
कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि विमान में तेल के रिसाव होने के बाद विमान को आपात लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। यह विमान अमेरिका के नेवार्क शहर से दिल्ली की उड़ान पर था।
Air India Newark (US)-Delhi flight (AI106) with nearly 300 passengers made an emergency landing at Sweden's Stockho… t.co/D2GAUYfyMN
— ANI (@ANI) Feb 22, 2023
इंजन में ऑयल का लीक हुआ
रिपोर्टों में डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस फ्लाइट के एक इंजन में ऑयल लीक हुआ था। जिस वजह से आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। अधिकारी ने बताया कि ऑयल लीक के बाद इंजन को बंद कर दिया गया और बाद में विमान स्टॉकहोम में सुरक्षित उतर गया। डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि फ्लाइट के इंजन दो के ड्रेन मास्ट से तेल निकलता देखा गया था।
यात्री की तबीयत खराब हुई थी
गत सोमवार को एअर इंडिया की न्यूयार्क-दिल्ली फ्लाइट (एआइ-102) को सोमवार को मेडिकल इमरजेंसी के कारण लंदन डायवर्ट किया गया। एअर इंडिया के अधिकारी ने कहा कि फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी के कारण न्यूयार्क से नई दिल्ली जाने वाले विमान को लंदन की ओर मोड़ दिया गया। विमान में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाने की वजह से विमान को हीथ्रो एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।
