देश

सिख धर्म के पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' होगी शुरू, रेलवे ने किया ऐलान

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 22, 2023, 08:00 AM IST

रेलवे मंत्रालय ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा पांच अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी और 15 अप्रैल को समाप्त होगी।

Image

'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' होगी शुरू

Photo : PTI

रेलवे ने बैसाखी के मौके पर सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए अपनी ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन’ से गुरु कृपा यात्रा शुरू करने की घोषणा की है। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा पांच अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी और 15 अप्रैल को समाप्त होगी। तीर्थयात्री पांच पवित्र तख्तों सहित सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि दौरे में आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब, बठिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की यात्रा शामिल होगी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article