फिट रहो या हटो! एयर इंडिया ने लागू किए कड़े हेल्थ नियम; इस तारीख से हो जाएंगे प्रभावी

एयर इंडिया 1 मई से केबिन क्रू के लिए सख्त हेल्थ और फिटनेस पॉलिसी लागू कर रही है,जिसमें BMI के आधार पर कर्मचारियों की जांच होगी। इसके तहत वेट चेक, मेडिकल टेस्ट और फिटनेस असेसमेंट अनिवार्य होंगे।

एयर इंडिया ने अपने केबिन क्रू के लिए एक नई और सख्त स्वास्थ्य एवं फिटनेस नीति लागू करने का ऐलान किया है। यह एक मई से प्रभावी होगी। कंपनी का कहना है कि केबिन क्रू एयरलाइन की छवि का सीधे प्रतिनिधित्व करते हैं,ऐसे में उनके लिए पेशेवर और संतुलित व्यक्तित्व बनाए रखना जरूरी है। नई गाइडलाइंस के तहत केबिन क्रू के अचानक वजन (वेट)की जांच की जा सकेगी। ये जांच उड़ान से पहले या बाद में,या फिर ट्रेनिंग के दौरान की जा सकती है। वजन का आकलन पहले से दर्ज ऊंचाई के आधार पर BMI(बॉडी मास इंडेक्स) के जरिए किया जाएगा।

एयर इंडिया।

एयर इंडिया।

BMI के आधार पर चार श्रेणियां

एयर इंडिया ने BMI को चार कैटेगरी में बांटा है-

End of Feed