हवा में 300 फीट नीचे गिरने वाले एयर इंडिया विमान में आई थी 3 हाइड्रोलिक खराबी, ऑटोपायलट भी हुआ था डिस्कनेक्ट

फुकेत (थाईलैंड) से उड़ान भरने के बाद जब विमान अपनी तय ऊंचाई पर क्रूज कर रहा था, तब अचानक इसका ऑटोपायलट (Autopilot) डिस्कनेक्ट यानी बंद हो गया।

New Delhi-Fuket Air India Plane: फुकेत से नई दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान (Airbus A320) में हवा में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण विमान कुछ ही सेकंड में करीब 300 फीट नीचे गिर गया था। राहत की बात यह रही कि पायलटों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस मामले को 'गंभीर घटना' श्रेणी में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Fuket delhi AI plane

बाल-बाल बचे एयर इंडिया विमान के यात्री

ऑटोपायलट का अचानक बंद होना

फुकेत (थाईलैंड) से उड़ान भरने के बाद जब विमान अपनी तय ऊंचाई पर क्रूज कर रहा था, तब अचानक इसका ऑटोपायलट (Autopilot) डिस्कनेक्ट यानी बंद हो गया। ऑटोपायलट बंद होते ही एयरबस A320 विमान ने अचानक अपनी ऊंचाई खो दी और कुछ ही सेकंड के भीतर लगभग 300 फीट नीचे आ गया। इस वजह से प्लेन में सवार यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ और अफरा-तफरी मच गई। कॉकपिट क्रू ने स्थिति बिगड़ते ही तुरंत मैनुअल कंट्रोल संभाला और एयरक्राफ्ट को स्थिर कर सुरक्षित ऊंचाई पर वापस पहुंचाया। इसके बाद विमान को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

End of Feed