लंदन जाने वाले एयर इंडिया के बोइंग विमान में फिर आई तकनीकी खामी, यात्री परेशान

Air India Plane Technical Issue: एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भरी। एयरलाइन ने बताया कि 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन के लिए टेकऑफ करने वाला एआई2017 विमान संदिग्ध तकनीकी खामी के चलते वापस लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से होना था।

Air India Plane Technical Issue: एयर इंडिया के लंदन जाने वाले विमान ने तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान नहीं भरी। एयरलाइन ने बताया कि 31 जुलाई को दिल्ली से लंदन के लिए टेकऑफ करने वाला एआई2017 विमान संदिग्ध तकनीकी खामी के चलते वापस लौट आया। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उड़ान रोकने का फैसला किया।

Air India Express

एयर इंडिया विमान में आई तकनीकी खामी (फाइल फोटो)

जांच के लिए वापस लौटा विमान

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एयरलाइन ने बताया कि एहतियाती जांच के लिए विमान को वापस लाया गया है। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान का संचालन बोइंग 787-9 विमान से होना था। हालांकि, विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

End of Feed