Haj Yatra 2023: विशेष हज उड़ानें संचालित करेंगी Air India और एअर इंडिया एक्सप्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated May 23, 2023, 12:03 AM IST

Haj Yatra 2023 Update: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस जयपुर, चेन्नई, कोझिकोड और कन्नूर से लगभग 19,000 हजयात्रियों के लिए विशेष हज उड़ानें संचालित करेंगी।

Haj Yatra 2023 Special Flight: पहले चरण में एअर इंडिया (Air India) जयपुर और चेन्नई से क्रमशः मदीना और जेद्दा के लिए 46 उड़ानें संचालित करेगी। विज्ञप्ति के अनुसार पहली उड़ान 21 मई को जयपुर से संचालित की गई थी और सेवाएं 21 जून तक चलेंगी। दूसरे चरण में, एअर इंडिया 3 जुलाई से 2 अगस्त तक 43 उड़ानें संचालित कर हजयात्रियों (Haj yatri) को जयपुर और चेन्नई वापस लाएगी।

Air India Plane

एअर इंडिया एक्सप्रेस 4 से 22 जून तक कोझिकोड और कन्नूर से उड़ानें संचालित करेगी

विज्ञप्ति में कहा गया है, 'जयपुर से एअर इंडिया के साथ उड़ान भरने वाले हजयात्रियों की संख्या 27 उड़ानों में 5,871 है, जबकि चेन्नई से 19 उड़ानों में 4,447 हजयात्रियों को ले जाया जाएगा।'

End of Feed