4 सेकंड तक Air India फ्लाइट पर नहीं था कोई कंट्रोल, तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम भी फेल... खौफनाक टर्बुलेंस को लेकर क्या-क्या हुआ खुलासा?

Air India Phuket Delhi flight: एयर इंडिया के A320neo विमान से जुड़ी घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि उड़ान के दौरान करीब 4 सेकंड तक विमान के प्रमुख कंट्रोल सर्फेस ने सामान्य तरीके से काम नहीं किया। इस दौरान तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी सामने आई, जिससे एलिवेटर, एलरॉन और स्पॉइलर प्रभावित हुए और ऑटो-पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया।

Air India Phuket Delhi flight: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना की गहन जांच चल रही है। पायलट के गांजा के नशे में होने की बात के बाद यर इंडिया ने अपने सभी पायलटों के लिए एक नया अनिवार्य डोप टेस्ट (नशीले पदार्थों की जांच) करने का आदेश दिया है। इसी बीच जांच रिपोर्ट में कुछ अहम जानकारियां सामने आई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन के पूरे कंट्रोल सर्फेसेज ने 4 सेकेंड के लिए पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था। इसी वजह से भयानक टर्बुलेंस की स्थिति पैदा हुई थी।

air india flight (2)

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को हुई टर्बुलेंस की घटना घटी थी। AI IMAGE


विमान के डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की जांच में संकेत मिले हैं कि करीब चार सेकेंड तक विमान के प्रमुख कंट्रोल सर्फेस एक साथ सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहे थे। इस दौरान एलिवेटर और एलरॉन समेत फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम पर पायलट के इनपुट का अपेक्षित असर नहीं हुआ।

End of Feed