साउथ कश्मीर में उतरेंगे एयरफोर्स के Fighter Plane,अनंतनाग-कुलगाम में हवाई पट्टी का निर्माण पूरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 03:45 PM IST

Fighter Planes in kashmir: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनंतनाग-कुलगाम में हवाई पट्टी का निर्माण पूरा कर लिया है, इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

वायुसेना के लड़ाकू विमान दक्षिण कश्मीर में उतरने के लिए तैयार हैं क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अनंतनाग-कुलगाम में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हवाई पट्टी का निर्माण पूरा कर लिया है।हवाई पट्टी का निर्माण 2020 में शुरू हुआ जब भारतीय सेना लद्दाख में चीनियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Fighter Planes in kashmir

वायुसेना के लड़ाकू विमान दक्षिण कश्मीर में उतरने के लिए तैयार (फाइल फोटो)

भारत सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी के निर्माण के लिए 119 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरफोर्स लैंडिंग स्ट्रिप के बाद, यह कश्मीर में एयरफोर्स के लिए उपलब्ध तीसरा एयरस्टिप होगा।

End of Feed