AIMIM नेता वारिस पठान के बिगड़े बोल; गाय को लेकर दिया विवादित बयान, UCC पर भी BJP को घेरा

वारिस पठान ने समान नागरिक संहिता यानी UCC पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें समानता की बात की जाती है, लेकिन कुछ राज्यों में जनजातीय समुदायों को इससे बाहर रखा गया है। उन्होंने इसे संविधान के अनुच्छेद 14, 25, 26 और 28 से जोड़ते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

अजमेर में AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने UCC, वक्फ बोर्ड की संपत्तियों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। इसी दौरान गाय को लेकर उन्होंने विवादित टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में गाय को लेकर अलग-अलग नियम और नजरिया है।

waris pathan

वारिस पठान के बिगड़े बोल

वारिस पठान ने कहा, "भारत में इतने राज्य हैं कि कहीं गाय मम्मी है और गोवा राज्य है वहां गाय यम्मी है। वहां के मंत्री ने कहा था कि अगर कम पड़ जाएगा तो हम इंपोर्ट करेंगे।" इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का जिक्र करते हुए कहा कि जब अलग-अलग राज्यों में खान-पान को लेकर अलग-अलग परिस्थितियां हैं तो सभी को एक ही दायरे में कैसे रखा जा सकता है।

End of Feed