ओवैसी ने नेतन्याहू को बताया 'शैतान, युद्ध अपराधी', PM मोदी से दखल देने की गुजारिश की

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2023, 09:59 AM IST

Israel Hamas War : हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'मैं फिलीस्तीन के साथ खड़ा होता आया हूं और उसे अपना समर्थन देना जारी रखूंगा। आज भी हजारों की संख्या में गाजा के लोग लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें मेरा लाखों सैल्यूट! नेतन्याहू एक शैतान, अत्याचारी और युद्ध अपराधी है। इजरायल अब गाजा पर जमीनी हमले करने की तैयारी में है।

Israel Hamas War : आतंकवादी संगठन हमास पर इजरायल के हमलों के बीच ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तुलना शैतान से करते हुए पीएम मोदी से गाजा के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और उनकी मदद करने की अपील की है। बीते आठ दिनों से जारी युद्ध में दोनों तरफ से अब तक 3,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ओवैसी ने नेतन्याहू को बताया 'शैतान, युद्ध अपराधी', PM मोदी से दखल देने की गुजारिश की

'नेतन्याहू एक शैतान, अत्याचारी और युद्ध अपराधी'

हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'मैं फिलीस्तीन के साथ खड़ा होता आया हूं और उसे अपना समर्थन देना जारी रखूंगा। आज भी हजारों की संख्या में गाजा के लोग लड़ाई लड़ रहे हैं उन्हें मेरा लाखों सैल्यूट! नेतन्याहू एक शैतान, अत्याचारी और युद्ध अपराधी है। हमारे यहां के एक बाबा मुख्यमंत्री ने कहा है कि फिलीस्तीन का नाम लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज होंगे। तो बाबा मुख्यमंत्री सुनिए मैं फिलीस्तीन का झंडा और अपना तिरंगा दोनों गर्व के साथ लहराऊंगा। मैं फिलीस्तीन के साथ खड़ा हूं।'

End of Feed