Ahmedabad Plane Crash: धधकती आग ऊपर उठता धुआं और एक मां की चीख... टूटे हुए सपनों की सबसे दर्दनाक दास्तां-Video

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की एक तस्वीर सिर्फ एक दुर्घटना की नहीं, मां की ममता, मजबूरी और टूटे हुए सपनों की सबसे दर्दनाक दास्तां है।इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें सीता पटनी अपने बेटे को बचाने के लिए बदहवास होकर आग के बीच दौड़ती दिख रही हैं। आसपास धधकती आग और ऊपर उठता धुआं, और एक मां की चीख...

Ahmedabad Plane Crash Victim Video: अहमदाबाद के मेघानी नगर में हुआ विमान हादसा देश को झकझोर देने वाला है, इसी हादसे में एक मां की ममता और उसका दर्दनाक संघर्ष अब सबको रुला रहा है। नाम है सीता पटनी, मेघानी नगर में चाय की टपरी चलाती थी। हादसे के पहले बेटा मां को टिफिन देने आया था और मां थोड़ी दूर गई थी कि अचानक विमान गिरा… 15 साल का बेटा जहां बैठा था वहां आग के गुबार दिखाई देने लगे थे।

The most painful picture of Ahmedabad plane crash (2)

धधकती आग ऊपर उठता धुआं और एक मां की चीख...

चंद सेकंडों में आग का ऐसा बवंडर उठा कि पूरा इलाका जलने लगा। और इस भीषण हादसे की चपेट में आ गया सीता का बेटा आकाश...

End of Feed