Ahmedabad Plane Crash: विमान दुर्घटना का वीडियो बनाने वाला लड़का यहां नहीं रहना चाहता, सामने आई ये 'वजह'

भयानक क्षणों को याद करते हुए, आर्यन ने कहा कि उसकी रिकॉर्डिंग के 24 सेकंड के भीतर, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, लड़के ने कहा, 'मुझे बहुत डर लगा। मेरी बहन ने सबसे पहले वीडियो देखा। मैंने जो देखा, उसके कारण मैं बहुत डरा हुआ हूं'

Ahmedabad Plane Crash Video: अहमदाबाद पुलिस ने विमान दुर्घटना का मोबाइल फोन से वीडियो बनाने वाले 17 वर्षीय लड़के का बयान दर्ज किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।अहमदाबाद अपराध शाखा ने एक विज्ञप्ति में पुष्टि की कि लड़के का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया गया है। आर्यन नियमित तौर पर, उड़ान भरने वाले विमान का वीडियो बनाता है, लेकिन दुर्भाग्य से इस वीडियो में सबसे बुरी विमान दुर्घटनाओं में से एक दुर्घटना कैद हो गई।

Ahmedabad Plane Crash Video

अहमदाबाद प्लेन क्रैश वीडियो

बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ विमान सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों और कई अन्य लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इस अटकल को भी खारिज कर दिया कि वीडियो के सिलसिले में उसे हिरासत में लिया गया है।

End of Feed