अहमदाबाद हिट एंड रन: BJP विधायक के भतीजे की रेंज रोवर से टक्कर में रैपिडो यात्री की मौत, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

जानकारी के मुताबिक, राघवेंद्र गांधीनगर के कलोल में एक पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह करीब 6:45 बजे लौट रहा था। बताया गया है कि वह पूरी रात पार्टी करने के बाद घर जा रहा था।

Ahmedabad hit and run case: अहमदाबाद में हिट एंड रन के एक मामले में रेंज रोवर कार की टक्कर से रैपिडो बाइक पर सवार 35 वर्षीय यात्री की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में 35 वर्षीय राघवेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। राघवेंद्र एक प्रमुख BJP नेता और विधायक का भतीजा बताया जा रहा है। वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ा है। यह मामला अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि आरोपी का ब्लड सैंपल नहीं लिया गया और उसे मौके पर ही जमानत दे दी गई।

Gujarat mla

गुजरात विधायक का भतीजा राघवेंद्र कुशवाहा

जानकारी के मुताबिक, राघवेंद्र गांधीनगर के कलोल में एक पार्टी में शामिल होने के बाद सुबह करीब 6:45 बजे लौट रहा था। बताया गया है कि वह पूरी रात पार्टी करने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान शिलज सर्कल के पास उसकी रेंज रोवर की रैपिडो बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया।

End of Feed