सरकार से बातचीत से पहले दीपके ने जताई अपनी गिरफ्तारी की आशंका, बोले-हमें पकड़ा तो देश भर में फैल जाएगा प्रदर्शन

मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी मिली है कि कल शनिवार और इसके बाद रविवार को देखते हुए जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, इसे देखते हुए सरकार इस रात हमें हिरासत में लेने अथवा गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Abhijeet Dipke : सरकार के साथ बातचीत से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने खुद को हिरासत में लिए जाने अथवा अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई। मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी मिली है कि कल शनिवार और इसके बाद रविवार को देखते हुए जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, इसे देखते हुए सरकार इस रात हमें हिरासत में लेने अथवा गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

Abhijeet Dipke

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके।

'हमें हिरासत में लिया तो प्रदर्शन देश भर में फैल जाएगा'

दीपके ने कहा, 'जब ये लोग सोनम वांगचुक को उठाकर ले गए तो प्रदर्शन और बड़ा हो गया। जब छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ और वे घायल हुए तो आंदोलन और तेज हो गया। हमें यदि हिरासत में लिया जाता है तो यह प्रदर्शन देश भर में फैल जाएगा। सरकार यदि वास्तव में प्रदर्शन समाप्त कराना चाहती है तो इसका बस एक हल है और वह हल है धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।'

End of Feed