Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा से 11 दिन पहले विशेष अनुष्ठान पर PM, देशवासियों को संदेश में बोले-भावनाओं को शब्दों में कह पाना मुश्किल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 02:50 PM IST

Narendra Modi Message before Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक 11 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को बड़ा संदेश दिया है। प्रधाननमंत्री ने कहा है कि सौभाग्य है कि वह इस पुण्य अवसर के साक्षी बनेंगे।

Narendra Modi Message before Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक 11 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को बड़ा संदेश दिया है। प्रधाननमंत्री ने कहा है कि सौभाग्य है कि वह इस पुण्य अवसर के साक्षी बनेंगे। प्रभु ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है। इसलिए वे आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।'

pm modi

पीएम मोदी का देशवासियों को खास संदेश।

अयोध्या में चल रही जोर-शोर से तैयारी

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या में इस समय जोर-शोर से तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अलग-अलग क्षेत्रों की करीब 7000 दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश भर में जबर्दस्त उत्साह है।

End of Feed