मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे एजेंसियों का हाथ, BSF की मिलीभगत से रची गई साजिश; TMC नेता कुणाल घोष का बड़ा आरोप

Murshidabad Violence: TMC के नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद हिंसा केंद्रीय एजेंसियों, सीमा सुरक्षा बल और कुछ राजनीतिक दलों के चुनिंदा तत्वों से जुड़ी एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। इस बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Murshidabad Violence: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा केंद्रीय एजेंसियों, सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक सेक्शन और कुछ राजनीतिक दलों के चुनिंदा तत्वों से जुड़ी एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है। घोष ने कहा कि हमें कुछ इनपुट मिल रहे हैं कि उन घटनाओं (मुर्शिदाबाद हिंसा) के पीछे एक बड़ी साजिश थी। केंद्रीय एजेंसियों के कुछ वर्ग, बीएसएफ का एक सेक्शन और दो या तीन राजनीतिक दलों का एक वर्ग इस साजिश में शामिल था। उन्होंने आगे कहा कि कुछ उपद्रवियों ने प्रवेश किया, अराजकता पैदा की और उन्हें वापस जाने के लिए सुरक्षित मार्ग दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सच है या नहीं, इसकी उचित जांच की जरूरत है।

TMC Leader Kunal Ghosh

कुणाल घोष ने मुर्शिदाबाद हिंसा के पीछे एजेंसियों, पार्टियों और बीएसएफ की मिलीभगत वाली साजिश का आरोप लगाया

बंगाल को बदनाम करने की हो रही साजिश - कुणाल घोष

कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि बीएसएफ की मदद से पश्चिम बंगाल को बदनाम करने और उन इलाकों में हिंसा करने की गहरी साजिश रची गई ताकि भाजपा और विपक्ष उनका इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर सके। भाजपा के पास यहां कोई मुद्दा नहीं है। आप भाजपा की पोस्ट में देखिए , उन्होंने कुछ तस्वीरों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि हमने बताया है कि ज़्यादातर तस्वीरें दूसरे राज्यों की हैं और वे इसे मुर्शिदाबाद के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। टीएमसी नेता ने आगे कहा कि वे बंगाल के लोगों को भड़काने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व में हमारी राज्य सरकार और हमारी पार्टी साजिश से लड़ने और इसे सामान्य बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है।

End of Feed