देश

कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, अरब सागर में जब्त की 1800 करोड़ की 300 किलो ड्रग्स

तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित ड्रग्स के मेथमफेटामाइन होने का संदेह है और इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है।

Image

1800 करोड़ की ड्रग्स जब्त

300 KG Drugs Seized: गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (Gujarat ATS) और भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) ने अरब सागर में 1800 करोड़ रुपये कीमत की 300 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है। तस्करों ने भागने से पहले इसे अरब सागर में फेंक दिया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मेथमफेटामाइन होने का संदेह

तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित ड्रग्स के मेथमफेटामाइन होने का संदेह है और इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है। एटीएस और तटरक्षक बल ने 12 और 13 अप्रैल की आधी रात को गुजरात से दूर भारतीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास संयुक्त अभियान चलाया।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि तटरक्षक बल के जहाज को आते देख नाव पर सवार तस्करों ने ड्रग्स को समुद्र में फेंक दिया और आईएमबीएल की ओर भाग गए। इसमें कहा गया है कि 1,800 करोड़ रुपये मूल्य की 300 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त की गई है।

अमित शाह बोले, नशीले पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की मुहिम

वहीं, अमित शाह ने एक्स पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार नशीले पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने में जुटी है। उन्होंने लिखा, नशा मुक्त भारत बनाने के निरंतर प्रयास में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई। गृह मंत्री ने कहा कि समुद्र में यह अभियान मादक पदार्थों की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए मोदी सरकार के समग्र दृष्टिकोण की सफलता का एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने गुजरात पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और तटरक्षक बल की सफलता की सराहना की।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!