महंगाई की मारः टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज...60 से 70Kg तक सितंबर में पहुंच सकते हैं दाम!

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 4, 2023, 10:56 PM IST

Onion Price Hike: रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इसको देखते हुए, हमारा मानना है कि इस साल रकबा आठ प्रतिशत घटेगा और प्याज का खरीफ उत्पादन सालाना आधार पर पांच प्रतिशत कम होगा। वार्षिक उत्पादन 2.9 करोड़ टन होने की उम्मीद है। यह पिछले पांच साल (2018-22) के औसत उत्पादन से सात प्रतिशत अधिक है।’’

Onion Price Hike: महंगाई की मार के बीच रोजमर्रा में इस्तेमाल किया जाने वाला प्याज आपके आंसू छुड़ा सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट ने संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि तंग आपूर्ति के चलते सितंबर महीने में प्याज के दाम 60 से 70 रुपये किलो तक (खुदरा बाजार में) पहुंच सकते हैं। वैसे, अक्टूबर से खरीफ की आवक शुरू होने पर प्याज की आपूर्ति बेहतर होगी, जिससे कीमतों में नरमी आने के भी आसार हैं।

onion

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

रिपोर्ट की मानें तो मांग-आपूर्ति में असंतुलन का असर अगस्त के अंत में प्याज की कीमतों पर दिखने की आशंका है। जमीनी स्तर पर बातचीत से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार खुदरा बाजार में सितंबर की शुरुआत से कीमतों में अच्छी-खासी वृद्धि होने की आशंका है। यह 60-70 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। हालांकि, कीमत 2020 के उच्चतम स्तर से नीचे रहेगी।

End of Feed