Ram Rahim: हरियाणा के जींद से बड़ी खबर आ रही है। रेप के दोषी बाबा राम रहीम के सत्संग में अब जींद से BJP विधायक कृष्ण मिड्डा नजर आए। कृष्ण मिड्डा ना सिर्फ राम रहीम के सत्संग (Satsang) में शामिल हुए बल्कि बार बार बड़े सम्मान से उसे गुरु महाराज कहते सुनाई दिए। इसस पहले सत्संग में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर (Deputy Speaker) और नलवा के विधायक रणबीर गंगवा और करनाल मेयर रेणु बाला के पहुंचने पर भी भारी विवाद हुआ था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा भी था। मगर इस विवाद के बीच बीजेपी विधायक (MLA) के पहुंचने का ये मामला गर्मा सकता है।
राम रहीम के सत्संग में पहुंचे BJP विधायक कृष्ण मिड्डा, कहा- 'गुरु महाराज अच्छी शिक्षा देते हैं.. इसमें गलत क्या'
#BreakingNow: अब #GurmeetRamRahim के सत्संग में पहुंचे #Jind से #BJP विधायक कृष्ण मिड्डा, कहा- 'गुरु महाराज अच्छी… t.co/ymv6EvS6S6
— ANI (@ANI) Oct 24, 2022
