एपस्टीन से नाम जोड़ने पर हरदीप पुरी ने राहुल को दिया जवाब, कहा-शांति शिष्टमंडल के रूप में उससे 3-4 बार मिला

केंद्रीय मंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता कभी-कभी देश में आते हैं और जब संसद में उन्हें ठोस जवाब मिलता है या उनकी बातों को समर्थन नहीं मिलता, तो वे सदन छोड़कर चले जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी ही स्पीच के बाद सदन से चले गए।

Hardeep Singh Puri: सेक्स ऑफेंडर जेफ्री एपस्टीन से अपना नाम जोड़े जाने पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। पुरी ने राहुल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह एक इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट (IPI) के शिष्टमंडल के हिस्से के रूप में उससे मिले थे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एपस्टीन पर जो आरोप लगे थे, उन आरोपों का सेक्स ऑफेंडर के साथ हुई उनकी बातचीत से कोई लेना-देना नहीं है।

Haedeep singh Puri

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।

मैं तीन या अधिकतम चार बार एपस्टीन से मिला-पुरी

पुरी ने कहा कि आईपीआई के तहत बने आयोग के एक हिस्से के रूप में वह एपस्टीन से मिले थे। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 'IPI में मेरे बॉस टेरजे रॉड-लॉर्सन एपस्टीन को जानते थे और ठीक से मैं याद करूं शिष्टमंडल के हिस्से के रूप में, मैं तीन या अधिकतम चार बार एपस्टीन से मिला।' केंद्रीय मंत्री ने कहा यूएस न्याय विभाग ने 30 लाख से ज्यादा दस्तावेज सार्वजनिक कर दिए हैं, ऐसे में सभी जानकारियां अब आम लोगों के सामने हैं।

End of Feed