'वोट चोरी' पर अब पीएम मोदी जवाब दें, राहुल गांधी की खुली चुनौती के बाद खरगे का तीखा हमला

खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी 'दिमागी नक्सल' वाली अपनी पुरानी और फ्लॉप लाइन ही दोहरा रहे हैं! 'वोट चोरी' के आरोपों और राहुल गांधी द्वारा विदेशी ताकतों के आगे भारतीय हितों को गिरवी रखने पर दी गई खुली बहस की चुनौती पर उनके पास कोई जवाब नहीं है।

Rahul Challenges Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने खुली बहस की चुनौती दिए जाने के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी मोर्चा खोल दिया है। खरगे ने कहा कि देश अब प्रधानमंत्री से 'वोट चोरी' पर जवाब मांग रहा है और पीएम मोदी को सामने आकर इन सवालों का सामना करना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट शेयर करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए।

kharge rahul

राहुल का मोदी को चैलेंज

कथित 'वोट चोरी' और बहस की चुनौती

खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी 'दिमागी नक्सल' वाली अपनी पुरानी और फ्लॉप लाइन ही दोहरा रहे हैं! 'वोट चोरी' के आरोपों और राहुल गांधी द्वारा विदेशी ताकतों के आगे भारतीय हितों को गिरवी रखने पर दी गई खुली बहस की चुनौती पर उनके पास कोई जवाब नहीं है। अमित शाह के बयानों पर पलटवार करते हुए खरगे ने लिखा, अमित शाह कह रहे हैं कि 3 करोड़ वोटर 'घुसपैठिए' हैं। सालों से गृह मंत्री रहते हुए वह क्या कर रहे थे कि 'अवैध' लोग भारत में दाखिल होते रहे? उनकी इस नाकामी के लिए उन्हें तुरंत पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

End of Feed