पहलगाम की घटना के बाद हर नागरिक, हर समाज और हर राजनीतिक दल आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ - PM Modi

PM Narendra Modi's Address to Nation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद देश का हर नागरिक, हर समाज और राजनीतिक दल आतंक के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो गया था।

PM Narendra Modi's Address to Nation: ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहां कि बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और संयम दोनों देखा गया है। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले पराक्रमी सेना, सशस्त्र बलों, भारत की खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को देश के हर नागरिक की तरफ से सैल्यूट किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भारतीय सेना ने असीम शौर्य का प्रदर्शन किया है। पीएम ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा की भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। पीएम ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पाकिस्तान पर वार किए और उसके नापाक इरादों पर कड़ा संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी हमले के बाद हर समाज, हर राजनीतिक दल और नागरिक आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ था। जिसके बाद भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट दे दी गई थी।

PM Modi Adress to Nation.

हर नागरिक, हर समाज और हर राजनीतिक दल आतंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ

आतंक के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा भारत

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष-मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर, उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने, बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा था, क्रूरता थी। ये देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग, हर राजनीतिक दल, एक स्वर में, आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। उन्होंने कहा कि आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों-बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

End of Feed