भारत ने अमेरिका सहित पूरी दुनिया को दे दिया था साफ संदेश, 'आतंकियों पर करेंगे सख्त प्रहार', फिर गिड़गिड़ाया पाक

भारत-पाक के बीच सैन्य टकराव काफी बढ़ने के बाद जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन किया था। एक सूत्र ने बताया, 22 अप्रैल के बाद हमारे सभी संदेशों में हमने कहा कि हम आतंकवादियों पर हमला करेंगे, इसके परिणाम भुगतने होंगे।

India Strike Terror Infra in Pakistan: पहलगाम हमले के बाद भारत ने अमेरिका समेत दुनिया की कई देशों को संदेश दिया कि पाकिस्तानी धरती से संचालित आतंकी शिविरों के खिलाफ उसके दंडात्मक हमलों को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए, सरकारी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद भारत ने विभिन्न देशों को संदेश दिया कि पाकिस्तान की हर सैन्य कार्रवाई का उसका जवाब अधिक सशक्त और निर्णायक होगा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 9 मई को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से कहा कि पाकिस्तानी कार्रवाई के जवाब में भारत की प्रतिक्रिया अधिक सशक्त, मजबूत और विनाशकारी होगी।

operation sindoor

भारत ने किया पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला

जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन किया था

दोनों पड़ोसियों के बीच सैन्य टकराव काफी बढ़ने के बाद जेडी वेंस ने पीएम मोदी को फोन किया था। एक सूत्र ने बताया, 22 अप्रैल के बाद हमारे सभी संदेशों में हमने कहा कि हम आतंकवादियों पर हमला करेंगे, इसके परिणाम भुगतने होंगे। हम पहले दिन से ही बहुत स्पष्ट थे। सूत्र ने बताया, वे गोली चलाएंगे, तो हम गोली चलाएंगे हैं। वे रुकेंगे तो, हम रुकेंगे। यही हमारा संदेश था। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने वेंस की बात सुनी और फिर उनसे कहा, अगर पाकिस्तान कुछ भी करता है, तो उन्हें इससे कहीं अधिक मजबूत और विनाशकारी जवाब मिलेगा। उसे यह समझने की जरूरत है।

End of Feed