अखिलेश से मुलाकात के बाद नीतीश बोले-PM बनने का इरादा नहीं, देश की भलाई के काम में लगा हूं

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 25, 2023, 07:22 AM IST

Nitish Kumar : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से सोमवार को मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 'आज मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री बनने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मुझे किसी पद एवं सत्ता की लालसा नहीं है। मैं देश की भलाई के लिए काम करना चाहता हूं।' बता दें कि नीतीश और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी कोलकाता में मिले।

Nitish Kumar : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव से सोमवार को मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 'आज मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री बनने का मेरा कोई इरादा नहीं है। मुझे किसी पद एवं सत्ता की लालसा नहीं है। मैं देश की भलाई के लिए काम करना चाहता हूं।' बता दें कि नीतीश और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी कोलकाता में मिले। कोलकाता में बनर्जी से मुलाकात के बाद दोनों नेता अखिलेश से मिलने के लिए यूपी पहुंचे।

nitish kumar

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं नीतीश कुमार।

विपक्ष के नेताओं से मिल रहे हैं नीतीश

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की पहल काफी समय से करते आ रहे हैं। इसी सिलसिले में वह कुछ दिनों पहले दिल्ली आए थे और दिल्ली के सीएम सहित विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, उनकी मुलाकात एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से नहीं हो पाई। अखिलेश के साथ बंद कमरे में हुई मुलाकात के बाद नीतीश मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ वह ज्यादा से ज्यादा विपक्ष को एक साथ लाना चाहते हैं।

End of Feed